LATEST NEWS

Jharkhand News : झारखंड पुलिस के इतने अधिकारी बने सीनियर DSP, गृह विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

Jharkhand News :झारखंड के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड पुलिस सेवा के 38 अधिकारियों को सीनियर डीएसपी के पद पर पदोन्नत करने की अधिसूचना जारी कर दी है।उनके पद को ही वरीय पुलिस उपाधिक्षक कोटि में उत्क्रमित कर दी गई है।

Jharkhand News : झारखंड पुलिस के इतने अधिकारी बने सीनियर DSP, गृह विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

RANCHI : विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा के आधार पर झारखंड पुलिस सेवा के 38 अधिकारियों को सीनियर डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नत होने वाले डीएसपी अपने वर्तमान पदस्थापना के स्थान पर ही पदस्थापित रहेंगे। उनके पद को वरीय पुलिस उपाधिक्षक कोटि में उत्क्रमित कर दिया है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के आधार पर ये डीएसपी अपने वर्तमान पदस्थापना के स्थान पर ही पदस्थापित रहेंगे। उनके पद को ही वरीय पुलिस उपाधिक्षक कोटि में उत्क्रमित कर दी गई है।

जिन अधिकारियों का सीनियर डीएसपी के पद पर प्रोन्नति दी गई है,उनके नाम हैं-महरुल होदा(पलामू), अनूप कुमार बड़ाईक(आइटीएस), समीर कुमार तिर्की (लोहरदगा), बचनदेव कुजूर(पटमदा), रजच मणि बाख्ला(निरसा), सतीश चंद्र झा(धनबाद), पुरुषोत्तम कुमार सिंह(बाघमारा),कुमार वेंकटेश रमण(रांची), प्रमोद कुमार केशरी(यातायात,रांची), संदीप कुमार गुप्ता(लातेहार),विकास चंद्र श्रीवास्तव(अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय), सुमित कुमार (सीसीआर,धनबाद), राजा कुमार मित्रा(देवघर), राज किशोर(विशेष शाखा, सीएम सुरक्षा),अजीत कुमार विमल (बरही), चंदन कुमार वत्स(रामगढ़), ज्ञान रंजन(झारखंड, जगुआर), कौशर अली(मुख्यालय, गिरिडीह), अमर कुमार पांडेय(मुख्यालय-रांची),मनोज कुमार महतो (नाला, जामताड़ा), रणवीर सिंह(मुख्यालय,सिमडेगा),मनोज कुमार झा(लेस्सीगंज), अभिषेक कुमार (विशेष शाखा, एसआइबी), धीरेंद्र नारायण बंका(मुख्यालय -2, धनबाद), ओम प्रकाश तिवारी(जैप-2), सुदर्शन कुमार आस्तिक(एसीबी),संजय कुमार-1(एटीएस), विजय कुमार महतो( दुमका)। इनके अलावा संजीव कुमार बेसरा, अजय केरकेट्टा, जयदीप लतड़ा, जीतवाहहन उरांव, दिलीप खलखो, सुनील कुमार रजवार, समीर कुमार सवैयां, श्रद्धा केरकेट्टा और दीपक कुमार शामिल हैं।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट

Editor's Picks