Happy Birthday : CRPF की 159 बटालियन में गूंजा 'हैप्पी बर्थडे', धूमधाम से मनाया गया सुरक्षा प्रहरी श्वान 'प्रिंस' का तीसरा जन्मदिन

Happy Birthday : CRPF की 159 बटालियन में गूंजा 'हैप्पी बर्थड

Chhatisgarh : 159 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में एक अनोखा और दिल को छू लेने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस कार्यक्रम की खासियत यह रही कि यहां किसी जवान या अधिकारी का नहीं, बल्कि बटालियन के प्रिय श्वान ‘प्रिंस’ का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।

गोल्डेन रिट्रीवर नस्ल का ‘प्रिंस’ आज तीन वर्ष का हो गया। इस खास मौके पर कमांडेंट कुमार मयंक के नेतृत्व में जवानों ने केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया। पूरे परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। जवानों ने प्रिंस को केक खिलाया, उसके साथ खेला और उसे विशेष भोजन भी दिया गया।

प्रिंस केवल एक पालतू श्वान नहीं, बल्कि बटालियन का एक महत्वपूर्ण सदस्य है। वह सुरक्षा कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता है और अपनी सूझबूझ व वफादारी से जवानों का भरोसेमंद साथी बना हुआ है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से जवानों और श्वानों के बीच भावनात्मक संबंध और भी मजबूत होते हैं।

कमांडेंट कुमार मयंक ने बताया कि प्रिंस की भूमिका बेहद अहम है और उसका योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल श्वानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं, बल्कि जवानों के मनोबल को भी बढ़ाते हैं। यह आयोजन इस बात का प्रतीक है कि देश की सुरक्षा में लगे हर सदस्य चाहे वह इंसान हो या श्वान समान रूप से सम्मान और स्नेह का पात्र है।