Ratan Tata news - टाटा ग्रुप चेयरमैन 86 वर्षीय रतन टाटा की हालत नाजुक, आईसीयू में कराया भर्ती

Ratan Tata news - टाटा ग्रुप चेयरमैन 86 वर्षीय रतन टाटा की ह

MUMBAI - देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल व टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा (86 वर्ष) की हालत गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक टाटा को मुंबई के एक अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल के सीनियर डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर लगाए हुए हैं। 

इससे पहले 7 अक्टूबर को रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रतन टाटा ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती हैं। उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। इसके बाद रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था, 'मैं ठीक हूं और ज्यादा उम्र के कारण रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गया था। चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन, यह बताया जा रहा है कि रतन टाटा की स्थिति अच्छी नहीं है। 

NIHER

1991 में बने थे चेयरमैन 

गौरतलब है कि रतन टाटा को 21 साल की उम्र में साल 1991 में ऑटो से लेकर स्टील तक के कारोबार से जुड़े समूह, टाटा समूह का चेयरमैन बनाया गया था। चेयरमैन बनने के बाद रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया था। उन्होंने 2012 तक इस समूह का नेतृत्व किया, जिसकी स्थापना उनके परदादा ने एक सदी पहले की थी। 1996 में टाटा ने टेलीकॉम कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज की स्थापना की और 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को मार्केट में लिस्‍ट कराया था।

Nsmch

अरबपति कारोबारी और बेहद दरियादिल इंसान रतन टाटा अब 86 साल के हो चुके हैं, 28 दिसंबर 1937 को उनका जन्म हुआ था। चेयरमैन पद से हटने के बाद, टाटा को टाटा संस, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स के मानद चेयरमैन की उपाधि से सम्मानित किया गया।