बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

करवट लेना लगा है मौसम, बारिश के साथ ठंड की होगी शुरुआत, जानें कैसा रहने वाला है आज देश के मौसम का हाल?

करवट लेना लगा है मौसम, बारिश के साथ ठंड की होगी शुरुआत, जानें कैसा रहने वाला है आज देश के मौसम का हाल?

आज का मौसम: भारत में अगले महीने से ठंड की धीमी-धीमी शुरुआत होने लगेगी। इस वजह से दिल्ली का मौसम पल-पल बदल रहा है। वहीं बात करें आज 15 अक्तूबर की तो दिन में धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली जारी रहेगी। हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है। पिछले दिनों के मुकाबले तापमान थोड़ा कम रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 35°C और न्यूनतम तापमान 18°C तक गिर सकता है। शाम को हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, जिससे लोग अब एयर कंडीशनर की जगह पंखे का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।  

उत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड का एहसास शुरू हो चुका है, और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और तापमान गिरने की संभावना जताई है। 20 अक्टूबर के बाद से ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। बिहार में विशेषकर दिवाली और छठ पूजा के समय ठंड बढ़ने की संभावना है। झारखंड में 16-18 अक्टूबर के बीच कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा।

दक्षिणी और पश्चिमी भारत के राज्य का मौसम

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्रों के कारण दक्षिणी और पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और रायलसीमा में 15-17 अक्टूबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। विशेष रूप से, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, और रायलसीमा में 16 अक्टूबर को मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। वहीं पश्चिमी राज्य गुजरात, कोकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, और छत्तीसगढ़ में भी अगले कुछ दिनों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है।

Editor's Picks