इतिहास के आईने में 21 दिसंबर

इतिहास में 21 दिसंबर की बात करें तो यह दिन विज्ञान जगत के लिए बेहद अहम रहा। वर्ष 1898 में इसी दिन मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे ने रेडियम की खोज की। खनिज का अध्ययन करते हुए जब उन्होंने उससे यूरेनियम अलग कर दिया तो पाया कि बाकी बचे हिस्से में अभी भी कोई रेडियोधर्मी तत्त्व बाकी था। उन्होंने इस तत्व को रेडियम नाम दिया।
- 1784- जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने.
- 1898- रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की.
- 1921- अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया.
- 1923- ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना.
- 1931- अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्यूयॉर्क वर्ल्ड अखबार में प्रकाशित हुआ.
- 1937- रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया.
- 1952- सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने.
- 1998- नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा.
- 2002- ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया.
- 2008- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को अमेरिका पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया.
- 2012- 'गंगनम स्टाइल' यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना.
21 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 21 December
- बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार मान सिंह का जन्म 1550 हुआ.
- बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता सुन्दरलाल शर्मा का जन्म 1881 हुआ.
- छत्तीसगढ़ में 'श्रमिक आन्दोलन' के सूत्रधार और 'सहकारिता आन्दोलन' के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह का जन्म 1891 हुआ.
- संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव कुर्त वॉल्डहाइम का जन्म 1918 हुआ.
- कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार यू. आर. अनंतमूर्ति का जन्म 1932 हुआ.
- वर्ष 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी और 2015 में ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता संजीव चतुर्वेदी का जन्म 1974 हुआ.
21 दिसंबर को हुए निधन – Died on 21 December
- भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का निधन 2007 में हुआ.
- देश के जाने-माने न्यूक्लियर फिजिसिस्ट पी के अयंगर का निधन 2011 में हुआ.