बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आया 10वीं का छात्र, परिजनों में मचा कोहराम

बेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आया 10वीं का छात्र, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI: बेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय रेलवे का है। जानकारी के अनुसार ट्रेन की चपेट में एक 17 वर्षीय 10 वीं कक्षा के छात्र दर्दनाक रुप से घायल हो गया। घटना के बाद रेल पुलिस ने घायल छात्र को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया। 

वहीं अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक छात्र की पहचान पपरौर निवासी सुधीर सिंह के पुत्र मनजीत कुमार के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि छात्र मनजीत नित्य दिन की तरह आज भी सुबह घर से बेगूसराय पढ़ने के लिए आया था। पढ़ के वापस ट्रेन से जाने क्रम में अचानक हाथ फिसलने से ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा रेल पुलिस को इस बात की सूचना दी गई।

फिर पुलिस ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम कर आगे की प्रक्रिया में जुट गई है। 

Suggested News