बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

12 साल की बच्ची को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, घटना के बाद पीड़ित की हालुत नाजुक

12 साल की बच्ची को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, घटना के बाद पीड़ित की हालुत नाजुक

HAJIPUR : खबर वैशाली जिले से जुड़ी हुई है, जहां हवस के दरिंदों ने 12 साल की बच्ची को पहले घर से अगवा किया और बाद में उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद बच्ची को नाजुक हालत में भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

पड़ोसी पर लगा आरोप

घटना बिदूपुर थाने से जुड़ी बताई गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव से आधी रात को सोई अवस्था में 12 वर्षीय बच्ची को उसके ही पड़ोसी और उसके एक रिश्तेदार अगवा कर ले गए और बारी -बारी से दुष्कर्म किया। जिसके बाद दोनों बच्ची को छोड़कर फरार हो गए। वहीं बच्ची से हुए दुष्कर्म की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर काफी आक्रोश नजर आ रहा है।

पुलिस कर रही है तलाश

मामले में पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है


Suggested News