बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मछली पकड़ने के लिए बिछाए गए जाल में फंसा 15 फीट लंबा अजगर, इलाके में दहशत का माहौल, मची अफरा-तफरी

मछली पकड़ने के लिए बिछाए गए जाल में फंसा 15 फीट लंबा अजगर, इलाके में दहशत का माहौल, मची अफरा-तफरी

VAISHALI: वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में बिदुपुर बाजार से मझौली जाने वाली सड़क किनारे पानी से भरे नहर से विशाल अजगर मछली की जाल में फंसा हुआ मिला। जिसके बाद उक्त स्थल पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। इधर मछली की जाल में फंसे हुए अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यु टीम को बुलाया गया। जिससे बाद स्नैक मित्र ने सांप को रेस्क्यु कर पकड़ लिया। 

बताया गया है कि मझौली जाने वाली सड़क किनारे चौड़ की नहर पानी से भरा हुआ था। जिसमें स्थानीय लोगों ने मछली पकड़ने के लिए जाल लगा रखें थे। उसी में 15 फीट लम्बा सांप उसमें फंस गया था। किसान जब अपने खेतो में काम करने जा रहे थे तभी नहर पानी में विशाल सांप देखा जो पुरे तरीके से मछली पकड़ने वाली जाल में जकड़ा हुआ था। सांप की फुफकार इतनी तेज़ थी कि आसपास से गुजर रहे लोग भयभीत हो रहे थे। 

इधर सांप को रेस्क्यु करने के लिए स्थानीय समाजसेवी सोनू कुमार ने स्थानीय रेस्क्यू टीम को घटना की सूचना दी। जिसके बाद स्नैक मित्र जय प्रकाश यादव सूचना पाकर मौके से पहुंचे और विशाल सांप का रेस्क्यु कर उसे पकड़ लिया। जय प्रकाश ने बताया कि पकड़े गए अजगर सांप को छोड़ने के लिए जंगल नहीं है इस कारण वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।

Suggested News