बिहार प्रशासनिक सेवा के 158 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

बिहार प्रशासनिक सेवा के 158 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, सामा

PATNA :: बिहार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा अलग अलग विभागों में कार्यरत 158 वरीय उप अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस फेरबदल में 64 वरीय उप समहर्ता के पद पर कार्यरत हैं. जिन्हें दूसरे जिले में ट्रांसफर किया गया है। वहीं 13 अनुमंडलीय लोक शिकायत अधिकारी शामिली हैं. जिन्हें जिला पंचायत राज अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बता दें आनेवाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में लगातार ट्रांसफर पोस्टिंग किए जा रहे हैं। जिसमें कुछ दिन पहले ही 79 आपीएस सहित पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में फेरबदल किए गए हैं। उसी भारतीय प्रशासनिक सेवा और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है।