बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में संदेहास्पद स्थिति में 17 वर्षीय किशोर की हुई मौत, परिजनो ने हत्या का लगाया आरोप

बांका में संदेहास्पद स्थिति में 17 वर्षीय किशोर की हुई मौत, परिजनो ने हत्या का लगाया आरोप

BANKA : बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के चौरवैय गांव में संदेहास्पद स्थिति में 17 वर्षीय एक किशोर की शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक चौरवैय गांव निवासी विवेक शर्मा का 17 वर्षीय पुत्र हरेराम कुमार है। ग्रामीणो से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की संध्या करीब चार बजे गांव के ही भगवान तांती के बरामदे पर एक किशोर मुर्छित संदेहास्पद स्थिति में पड़ा हुआ था। किशोर की पहचान होने पर किशोर के परिवार वालो को घटना की  जानकारी दिया गया। 

जानकारी मिलते ही किशोर के परिजन भगवान तांती के बरामदे से किशोर को उठाकर उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ज्योति भारती ने किशोर को देखते ही मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत का सूचना मिलते ही मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया। मृतक की मां ज्योति देवी समेत अन्य परिजनो का रो -रोकर बुरा हाल देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, दारोगा विजय कुमार दुबे पुलिस बलो के साथ अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। 

मृतक किशोर के गले में रस्सी का दाग तथा पैरो मे तार बांधने की निशान पाया गया। मौके पर मृतक के पिता विवेक शर्मा ने बताया कि विगत 21 जुलाई को उनकी इकलौती पुत्री की शादी हुई थी। जिसका शुक्रवार को दुरागमन होना था। घर के सदस्य दुरागमन की तैयारी में व्यस्त थे। इसी बीच सूचना मिली की उनका पुत्र मुर्छित अवस्था में गांव के भगवान तांती के बरामदे पर पड़ा हुआ है। 

पिता ने बताया कि गांव के ही इन्द्रमोहन शर्मा से उनका जमीन विवाद चल रहा था। मामला बांका न्यायालय में लंबित थी। कई बार इन्द्रमोहन शर्मा ने उन्हे अंजाम भुगतने की धमकी दिया था। पिड़ित पिता ने आशंका व्यक्त किया कि जमीन विवाद में ही उनके पुत्र की हत्या की गई है। उधर दुसरी तरफ पुलिस ने शव का पंचनामा कर पुलिस अभिरक्षा में शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले का हर एंगल से जांच किया जा रहा है। फिलवक्त शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। मृतक के परिजनो द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News