बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : दरभंगा में कमला नदी में डूबने से 2 बच्चों की हुई मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

BIG BREAKING : दरभंगा में कमला नदी में डूबने से 2 बच्चों की हुई मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

DARBHANGA : जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ जगदीशपुर गांव मैं उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब लोगों को पता चला कि दो बच्चों की कमला नदी में डूबने से मौत हो गई है। जिसने भी यह खबर सुना बिना वक्त बिताए मौके पर पहुंचकर पानी में बच्चों को ढूंढने लगे। लेकिन जब तक बच्चे को पानी से निकाला जाता, तब तक दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया था। वही मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कहुआ जगदीशपुर गांव निवासी धर्मेंद्र महतों के 3 वर्षीय पुत्र मृतक प्रिंस कुमार तथा अमर महतों के 3 वर्षीय पुत्री कल्याणी कुमारी कमला नदी के तटबंध पर खेल रही थी। उसी क्रम में प्रिंस और कल्याण अनियंत्रित होकर कमला नदी में जा गिरी। जिसे देख ग्रामीण उसे बचाने के लिए पानी मे कूदे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों की पानी मे डूबने से मौत हो गई।

वही शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को दी। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मौत की सूचना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

वही कहुआ जगदीशपुर पंचायत के मुखिया वेदांत झा ने कहा कि कमला नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है। जिसमे एक लड़का तथा एक लड़की है। इस संदर्भ में जब हमें जानकारी मिली तो हमने इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। वही उन्होंने कहा कि प्रोटेक्शन वॉल नही होने के कारण अक्सर यहां डूबने की घटना होती रहती है। इसीलिए सरकार से मांग है कि यहां पर प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण हो तथा पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा मिले।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 

Suggested News