बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ट्रेन से कूदी 2 छात्राएं, इलाज के दौरान दोनों की मौत

ट्रेन से कूदी 2 छात्राएं, इलाज के दौरान दोनों की मौत

NEWS4NATION: जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां ट्रेन से गिरने से दो छात्राओं की मौत हो गई है। हादसा दलसिंहसराय स्टेशन के निकट हुई है। 

दोनो मृत छात्राओं की पहचान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बगरस वार्ड संख्या 3 निवासी श्याम बिहारी महतो की 23 वर्षीय पुत्री मौसमी कुमारी और 20 वर्षीय रजनी कुमारी के रुप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि दोनो छात्राएं दलिसिंहसराय स्थिति आईटीआई में क्लास करने के लिए कोलकाता-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन से जा रही थीं। दलसिंहसराय स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकी और दोनो छात्राएं कूद पड़ी। 

इस घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल दोनो छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनो की मौत हो गई।  

Suggested News