बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

23 नवंबर से शुरू हो रहे विधानमंडल सत्र के बाद बढ़ेगी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या

23 नवंबर से शुरू हो रहे विधानमंडल सत्र के बाद बढ़ेगी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या

पटना... बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री के अलावा 14 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा चुकी है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पहली कैबिनेट की बैठक हुई, जिसके बाद मंत्रियों को विभाग भी दिए जा चुके हैं। विधानसभा सत्र 23 नवंबर से शुरू होगा, जिसमें नई सरकार के गठन की सभी औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी। इस दौरान नए विधानसभा अध्यक्ष का भी चुनाव किया जाएगा। 

चौथी बार सरकार बनाने के बाद मौजूदा कैबिनेट का विस्तार पर भी किया जाएगा, जिसमें 17 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें जदयू से सात और भाजपा से 10 मंत्री बनाए जाने की संभावना है। इस विस्तार के बाद नए कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 32 हो जाएगी। हालांकि, विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 243 के आधार पर अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। कैबिनेट में वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत 15 मंत्री हैं। इनमें भाजपा से सात, जदयू से पांच और वीआईपी व हम से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं। अब जो विस्तार होगा, उसमें सिर्फ भाजपा और जदयू से मंत्री बनाए जाएंगे।


अभी दोनों पार्टियों के कई पूर्व मंत्री और प्रबल दावेदारों को पहले कैबिनेट में स्थान नहीं मिला है। उनमें से कई को मंत्री बनाया जा सकता है। कुछ एक एमएलसी भी मंत्री बनाए जा सकते हैं।


Suggested News