बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास में 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

रोहतास में 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

SASARAM : जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के नायकपुर में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक महिला का नाम सीनू कुमारी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि वह चेनारी के नायकपुर गांव के रहने वाले सर्वजीत सिंह की पत्नी थी। 


आज जब घर के लोग काम पर चले गए तो महिला ने अपने ही कमरे में फांसी लगा ली। मृतक महिला के ससुर भोला सिंह ने बताया कि वह जब खेत से लौटे, तो दरवाजा नहीं खुला। 

बाद में कुछ लोगों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया, तो पाया गया कि कमरे के अंदर सीनू ने फांसी लगा ली है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। 

बता दें कि सीनू कुमारी का मायका शिवसागर थाना के करूप था। वह दिनेश्वर सिंह की पुत्री थी। घटना के कारण पारिवारिक कलह होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News