बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में हिट वेव से 3 मरीजों की मौत, 43 हैं भर्ती, शाम तक बढ़ सकती है भर्ती मरीजों की संख्या,अस्पताल प्रशासन अलर्ट

गया में हिट वेव से 3 मरीजों की मौत, 43 हैं भर्ती, शाम तक बढ़ सकती है भर्ती मरीजों की संख्या,अस्पताल प्रशासन अलर्ट

GAYA : बिहार के गया जिले  में हिट वेव की चपेट में आने से 3 मरीज की मौत गई है। यह तीनों मरीज अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे।  जहां उनकी मौत के बादअस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा है। अस्पताल प्रशासन के द्वारा एएनएमएमसीएच में डेडीकेटेड हिट वेव वार्ड बनाया गया है। जिसमें 48 बेडों को सुरक्षित रखा गया है ताकि हिट वेव से संबंधित कोई भी मरीज आने पर उन्हें क्विक इलाज मुहैया हो सके।

अस्पताल अधीक्षक डॉ विनोद शंकर सिंह ने बताया कि हिट वेव वार्ड में वर्तमान में शुक्रवार को 35 मरीज भर्ती हैं। वहीं भर्ती 3 मरीज की मौत हो चुकी है।मौत हुए मरीजों का बीएसटी का रिव्यू किया जा रहा है।

हिट वेव के दौरान डॉक्टर, जीएनएम और एएनएम की रोस्टर वाइज प्रतिनियुक्ति की गई। इसके साथ–साथ इमरजेंसी सेवा में भी रोस्टर वाइज प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि  मरीजों को इलाज कर तुरंत हिट वेव वार्ड में शिफ्ट किया जा सके। वहीं अस्पताल के वार्ड में आइस पैक, डिप फ्रिजर सहित पर्याप्त दवाएं उपलब्ध है।

लगातार बढ़ रहे हैं मरीज

गया जिले में लू और हिट वेब का कहर बरपा है। सुबह होते हीं बढ़ते तामपान के साथ हिट वेव की चपेट में आने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं मरीजों के आने का सिलसिला जारी है।भीषण गर्मी की चपेट में है। पिछले तीन दिनों से गर्मी के कई रिकॉर्ड टूटे है। इन टूटते रिकॉर्ड के बीच अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

Suggested News