बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों की अब तक नहीं हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों की अब तक नहीं हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

DESK: रफ्तार का कहर आए दिन बढ़ता जा रहा है। सड़क हादसे में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए सरकार के द्वारा कई योजनाएं बनाई जाती है लेकिन फिर सड़क दुर्घटना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला यूपी का है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो की हालत गंभीर है।

दरअसल, पूरा मामला अयोध्या के रायबरेली रोड़ स्थित थाना कैंट इलाके के मऊशिवाला के पास का है। बताया जा रहा है कि रविवार को सुबह सुबह घटना घटी है। घायलों की इलाज जारी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है। 

जानकारी अनुसार रायबरेली रोड़ पर मऊशिवाला के पास मैजिक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। घटना भोर या उससे पहले की बताई जा रही है। सुबह करीब साढ़े सात बजे घायलों को जिला चिकित्सालय लेकर आया गया। 

मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। जिनकी लगभग उम्र 30 वर्ष, 35 वर्ष व 37 वर्ष बताई जा रही है। घायलों में सत्यम (24) पुत्र रामविजय व शैलेन्द्र पुत्र विनोद कुमार दोनों निवासी नंदपुर थानगांव सीतापुर है।

Suggested News