बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में 32 सौ अभ्यर्थी बने शिक्षक, डीएम त्यागराजन ने बांटे नियुक्ति पत्र, दिखी टीचर बनने की खुशी

गया में 32 सौ अभ्यर्थी बने शिक्षक, डीएम त्यागराजन ने बांटे नियुक्ति पत्र, दिखी टीचर बनने की खुशी

GAYA : बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा चयनित विद्यालय अध्यापको का औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार, पटना के द्वारा आज पटना गाँधी मैदान में  विभिन्न जिलो से 25000 नवचयनित विद्यालय अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है।

 उक्त परिप्रेक्ष्य में आज महाबोधि संस्कृति केंद्र बोधगया में जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा गया जिला में कुल 3202 नवचयनित विद्यालय अध्यापको को आज औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।  जिसमें प्रथम चरण में पूरक परीक्षाफल के माध्यम से चयनित 97 तथा द्वितीय चरण के कुल 3105 नवचयनित विद्यालय अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरण निम्न स्थानों पर हो रहा है।

■ महाबोधि सांस्कृतिक केन्द्र, बोधगया, गया- 1822

■ बिपार्ड, गया- 414

■ सीटीई, गया- 239

■ डायट, गया - 228

■ पीटीईसी, शेरघाटी - 276

■ +2 उच्च विद्यालय रसलपुर, मानपुर, गया- 223

       इस प्रकार गया जिला में कुल 06 स्थानों पर औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य हो रहा है जिसमें उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अध्यापको की संख्या 1372, माध्यमिक विद्यालय अध्यापको की संख्या 573 एवं वर्ग 06-08 वर्ग के लिए विद्यालय अध्यापको की संख्या 1227 एवं वर्ग 01-05 के विद्यालय अध्यापको की संख्या 30 का औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण होना है। पूर्व में बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा प्रथम चरण में चयनित कुल 4811 विद्यालय अध्यापक गया जिला के विभिन्न विद्यालयो में कार्यरत है।

      ज़िला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने चयनित विद्यालय अध्यापको का औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सभी नव शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज आप सभी का ऐतिहासिक पल, इस ऐतिहासिक महाबोधि संस्कृति केंद्र से गया ज़िला के शिक्षकों को वितरित किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि हम सभी का उम्मीद के साथ-साथ पूरा भरोसा भी है कि आगे भी पूरी निष्ठा एवं मजबूती से कार्यों का निर्वहन करेंगे। राज्य एवं देश का निर्माण में आपका बहुत बड़ा योगदान रहेगा। आप सभी को पुनः उज्जवल भविष्य की कामना किया।

    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आपदा, वरीय उप समाहर्ता नाजरथ, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Suggested News