बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में दूषित खाना खाने से एक ही परिवार की 4 महिलाएं बीमार, अस्पताल में चल रहा है इलाज

सासाराम में दूषित खाना खाने से एक ही परिवार की 4 महिलाएं बीमार, अस्पताल में चल रहा है इलाज

SASARAM : सासाराम में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ यहां नोखा थाना क्षेत्र के भिखारी डीह गांव में दूषित खाना खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों में सभी महिलाएं बताई जा रही  हैं। 


बताया जाता है कि खाना खाने के बाद अचानक घर के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद सभी को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। बीमार महिलाओं में कबूतरा कुंवर, सीमा देवी, रीता कुमारी तथा ज्योति कुमारी सभी एक ही परिवार के हैं। सभी बीमार हैं। 

परिजनों ने बताया कि संभवत: दूषित सरसों तेल के कारण सभी लोग बीमार हुए हैं। सभी की स्थिति ठीक बताई जा रही हैं। हालाँकि अचानक इतनी संख्या में महिलाओं के बीमार के एकसाथ बीमार पड़ जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया।

सासाराम से राजू से रिपोर्ट  

Suggested News