बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूपी से बच्चे का शव लेकर लौट रहे 5 लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, सासाराम के मोची टोला में मचा कोहराम

यूपी से बच्चे का शव लेकर लौट रहे 5 लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, सासाराम के मोची टोला में मचा कोहराम

SASARAM : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। जिसमें एक मृत बच्चे का शव लेकर लौट रहे कार सवार 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि दिल्ली से सासाराम के मोची टोला जानी बाजार का रहने वाला मोहम्मद शमीम का 5 वर्षीय पुत्र की मौत इलाज के दौरान दिल्ली में कैंसर से हो गया था। 

जिसके बाद निजी वाहन से शव लेकर वे लोग सासाराम लौट रहे थे। लेकिन सुल्तानपुर के पास सड़क कंस्ट्रक्शन कंपनी के डंपर से कार की टक्कर हो गई। जिसमें 3 महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कैंसर से मृतक बालक एहसान की मां रुखसार प्रवीण, बुआ शाहीन परवीन, फूफा गुड्डू तथा मृतक बच्चे की नानी जलीला परवीन की मौत हो गई। 

वहीं ड्राइवर शाहरुख की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक साहिल खान तथा सलीम भी है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के डीएम जसवीर कौर तथा पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा शवो का पोस्टमार्टम करा कर सासाराम भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। 

वहीं सासाराम के मोची टोला में मातम पसरा है। मृतकों के घर के पास काफी भीड़ इकट्ठा हो गई है। सूचना मिलने के बाद बहुत से लोग सुल्तानपुर रवाना हो गए हैं। स्थानीय लोग मृतकों के शव का इंतजार कर रहे हैं।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट

Suggested News