बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ट्रेन में सफर रहे यात्री के पास मिले 52.48 लाख कैश, कटिहार में रेल पुलिस ने की कार्रवाई

ट्रेन में सफर रहे यात्री के पास मिले 52.48 लाख कैश, कटिहार में रेल पुलिस ने की कार्रवाई

KATIHAR : लोकसभा चुनाव के कारण पुलिस द्वारा जांच तेज कर दी गई है। न सिर्फ सड़क मार्गों पर जगह जगह बेरिकेडिंग लगाकर जांच की जा रही है। बल्कि ट्रेनों में नियमित रूप से जांच की जा रही है। इसी क्रम में कटिहार में रेल पुलिस की बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। यहां रेल पुलिस ने एक रेल यात्री से 52 लाख 48 हज़ार नगद राशि को किया जब्त किया है। 

मामले में रेल एसपी संजय भारती ने बताया कि अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से AC2 मे सफर कर रहे यात्री अनिल कुमार को नगद राशि के साथ लिया गया हिरासत में लिया गया है। रेल एसपी ने बताया कि उनके पास से 175 रुपए नेपाली करंसी भी बताया गया है। जब्त रुपए को लेकर उनके पास कोई कागजात भी नहीं थे। उन्होंने बताया कि हो सकता है चुनावी कार्य में किसी प्रत्याशी को देने के लिए यह रकम ले जाया जा रहा था, इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दे दी गई है आगे जाँच जारी है। कोई इतनी बड़ी राशि अगर उधार भी देगा तो इसके कागजात जरुर रखेगा, ताकि भविष्य में उसका प्रमाण प्रस्तुत किया जा सके।

वहीं हिरासत मे लिए गये अनिल कुमार ने बताया की वो दिल्ली मे कॉन्ट्रैक्ट के कारोबार से जुड़े हैं और लोन चुकता करने के लिए राशि लोन पर ले कर दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मुझ पर बहुत उधार था,  जिसके लिए मैंने अपने दोस्त से उधार लिया था। जहां तक चुनाव में इतनी बड़ी राशि लेकर चलने की बात है, तो मैंने पहले इससे इनकार कर दिया था। लेकिन जरुरत के कारण मैं इसके लिए तैयार हो गया। यह राशि दीमापुर के एक कॉन्ट्रैक्टर से मिलना था।

REPORT - SHAYAM


Suggested News