बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धोनी के गैराज में शामिल होगी 52 साल पुरानी कार, नीलामी में बोली लगाकर की खरीदी

धोनी के गैराज में शामिल होगी 52 साल पुरानी कार, नीलामी में बोली लगाकर की खरीदी

DESK : भारतीय क्रिकेट के मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी जितना मैदान पर अपने फैसलों के लिए जाने जाते हैं, उतनी ही चर्चा उनके गाड़ियों के कलेक्शन को लेकर की जाती है। धोनी के गैराज में कई गाड़ियां है। अब इस कलेक्शन में एक और कार शामिल होने जा रही है। रांची के राजकुमार ने हाल ही में आयोजित एक ऑनलाइन नीलामी में उन्होंने 1971 लैंड रोवर सीरज 3 स्टेशन वैगन खरीदी है। बताया गया कि हाल में ही बिग बॉय टोय्ज़ ने पहली क्लासिक व विंटेज ऑनलाइन नीलामी रखी थी जिसमें लोगों ने बढ़कर चढ़कर हिस्सेदारी ली और इसी नीलामी के दौरान एमएस धोनी ने भी एक कार की बोली लगाई थी।

नीलामी के दौरान कुल 19 कारों को रखा गया था जिसमें रोल्स रोयस, कैडिलैक, शेवरले, लैंड रोवर, ऑस्टिन, मर्सिडीज आदि शामिल है, इसमें से 50 प्रतिशत कारों की बिक्री इस नीलामी के दौरान की गयी है और उनमें से एक ग्राहक धोनी भी है। हालांकि एमएस धोनी ने इस कार के लिए कितनी कीमत चुकाई है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। 

1971 का है विंटेज मॉडल

धोनी की नई कार लैंड रोवर सीरिज 3 की तो यह पीले रंग में रखी गयी है। यह कंपनी की सबसे लोकप्रिय सीरिज में से एक थी, 1971 से 1985 से लेकर इसकी 440,000 यूनिट का निर्माण किया गया है, इसे 2।3 लीटर, चार सिलेंडर, पेट्रोल इंजन से लेकर 3।5 लीटर वी8 इंजन में उपलब्ध कराया गया था, हालांकि धोनी ने जो कार खरीदी है उसमें कौन सा इंजन लगाया गया है इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।

धोनी के पास कई विंटेज कारें

एमएस धोनी की नई कार एक विंटेज मॉडल है, यह एक लाल रंग की विंटेज पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम है जो कि भारतीय सड़कों पर कम ही दिखती है। धोनी की पत्नी ने इस कार की फोटो इन्स्टाग्राम पर साझा किया था, जो कि उनके रांची के फार्महाउस में रखी हुई है। एमएस धोनी की यह पोंटिएक फायरबर्ड लेफ्ट हैंड वाली कार है। इस दो दरवाजे वाली कार में वी8 बड़ा ब्लॉक इंजन लगाया गया है, जिसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है। लेकिन कीमत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुंबई में कुछ समय पहले ही एक ऐसे ही पोंटिएक फायरबर्ड को नवंबर में 68.31 लाख रुपये में नीलाम किया गया था।

धोनी को कार व बाइक्स का खूब शौक है तथा उनके पास ढेर सारे अन्य कार है। धोनी के कलेक्शन की बात करें तो इसमें ग्रांड चिरोकी ट्रैकहॉक, निसान जोंगा, हमर एच2, रोल्स रोयस सिल्वर शैडो सीरिज 1, ऑडी क्यू7, मर्सिडीज बेंज जीएलई, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2 तथा मित्सुबिशी पजेरो एसएफएक्स है।


Suggested News