बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार प्रशासनिक सेवा के 53 अधिकारी जल्द बनेंगे IAS अफसर, प्रोन्नति को लेकर प्रक्रिया जारी

बिहार प्रशासनिक सेवा के 53 अधिकारी जल्द बनेंगे IAS अफसर, प्रोन्नति को लेकर प्रक्रिया जारी

PATNA: बिहार प्रशासनिक सेवा के 53 अधिकारियों का जल्द ही IAS में प्रमोशन होगा। इसकी प्रक्रिया जारी है। बिहार सरकार ने आज विधानसभा में यह जानकारी दी है। सरकार ने बताया है कि सूबे में आईएएस अफसरों की कमी को खत्म करने को लेकर सिविल सेवा परीक्षा 2020 के आधार पर आईएएस के 54 अधिकारियों का आवंटन करने का अनुरोध किया है। 

14 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार

बिहार विधानसभा में प्रभारी गृह मंत्री ने यह जवाब दिया है। सरकार की तरफ से बताया गया है कि बिहार के 14 ऐसे आईएएस अधिकारी हैं जिन्हें एक से अधिक विभागों का प्रभार दिया गया है। सरकार ने बताया कि बिहार संवर्ग के लिए भारतीय सेवा के 359 पद स्वीकृत हैं. इन पदों में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए सुरक्षित 78 पद, प्रशिक्षण सुरक्षित 6 पद, राज्य प्रतिनियुक्ति सुरक्षित 48 पद, कनीय स्तर के 32 पद तथा प्रोन्नति कोटा के 109 पद सम्मिलित हैं. प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रोन्नति कोटा के विरूद्ध 2018 के 22, 2019 के 15 और 2020 के 16 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।

बिहार में 202 IAS अफसर हैं कार्यरत्त

गृह विभाग के प्रभारी मंत्री ने सदन में बताया कि वर्तमान में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 202 पदाधिकारी कार्यरत हैं. उनमें मुख्य सचिव के 11 पदाधिकारी, प्रधान सचिव स्तर में 15, सचिव के 27, नीचे के वेतनमान में 118 और कनीय पद पर 31 अधिकारी हैं. भारतीय प्रशासनिक सेवा के विभिन्न स्तरों के 31 पदाधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं.


Suggested News