बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजगीर में कल से गुरु नानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व की होगी शुरुआत, तैयारियों को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने की बैठक

राजगीर में कल से गुरु नानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व की होगी शुरुआत, तैयारियों को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने की बैठक

NALANDA : राजगीर के गुरु नानक कुंड में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले गुरु नानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व की तैयारियों का जायजा लेने प्रमंडलीय आयुक्त  कुमार रवि एवं पुलिस महानिदेशक राकेश राठी  राजगीर पहुंचे। जहां उन्होनें अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की । तैयारियों के बारे में जानकारी लेने के बाद व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निदेश एवं सुझाव दिए। 


प्रकाश पर्व को लेकर अब तक लगभग 600 श्रद्धालु राजगीर में आ चुके हैं। श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। लगभग 400 प्रवासी भारतीय श्रद्धालु राजगीर पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के लिए उनके आवासन स्थल से गुरुद्वारा एवं अन्य जगहों पर जाने के लिए 135 ई-रिक्शा का नि:शुल्क परिचालन कराया जा रहा है। साथ ही 50 ई-रिक्शा को रिजर्व में रखा है। सभी आवासन स्थल पर हेल्पडेस्क 24 घंटे कार्यरत है। 

गुरुद्वारा के सामने ही जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जो 24 घंटे कार्यरत है। सभी आवासन स्थल सहित कुल 12 स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाया गया है। जिसमें अभी तक 300 से अधिक लोगों का सामान्य इलाज किया गया है। विधि व्यवस्था को लेकर 14 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जिसकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से लगातार की जा रही है। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई।

बैठक के उपरांत आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने नवनिर्मित गुरुद्वारा, नवनिर्मित  नानक निवास एवं शीतल कुंड आदि का बारीकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा, नगर आयुक्त  तरनजोत सिंह, उप विकास आयुक्त  वैभव श्रीवास्तव , अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर एवं अन्य प्रतिनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News