बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : बेगूसराय में भीषण आग लगने से 58 झोपड़ियां जलकर हुई राख, लाखों की सम्पत्ति का हुआ नुकसान

BIG BREAKING : बेगूसराय में भीषण आग लगने से 58 झोपड़ियां जलकर हुई राख, लाखों की सम्पत्ति का हुआ नुकसान

BEGUSARAI : जिले के नौला गांव में शनिवार को खाना बनाने के दौरान भीषण अगलगी की घटना हुई है। जिसेमिन लाखों की सम्पत्ति का नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में 58 घर जल कर राख हो गए। हालाँकि इस घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा अग्निशमन विभाग को दी गयी। लेकिन दमकल की गाड़ियों के मौके पर पहुँचने से आग ने कई कई घरों को अपने चपेट में ले लिया। 

कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 3 बजे मस्जिद के पास एक झोपड़ी से खाना बनाने के दौरान आग की चिंगारी निकली और घर को चपेट में ले लिया। जबतक लोग जुट पाते और कुछ कर पाते, तबतक आग की लपटें तेज हो चुकी थीं। देखते ही देखते एक घर से दूसरे घर तक आग लपटें फैलती चली गईं। 

लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी प्रयास किया पर आग बेकाबू हो चुकी थीं। अग्निशमन दस्ते को सूचना दी गई तो एक के बाद एक कुल 7 अग्निशामक वाहन मौके पर पहुंच गए। दस्ते ने तत्परता दिखाते हुए जल्दी ही आग पर नियंत्रण कर लिया। पर तबतक करीब 58 घर जल कर राख हो चुके थे। वहीँ घर मे रखे अनाज,जेवर,कपड़े,बर्तन,फर्नीचर व अन्य सभी घरेलू सामान जल कर राख हो गए। 

वहीँ अगलगी की सूचना पर एसडीओ राजू कुमार,बीडीओ अरुण कुमार निराला,सीओ भाई वीरेंद्र,थानाध्यक्ष संजीव कुमार,मुखिया ऋचा देवी,जिला परिषद प्रतिनिधि रौशन चौरसिया, भाकपा नेता राम प्रवेश सिंह आदि कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि पहुंचे। उन्होंने पीड़ित लोगों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया। एसडीओ ने बताया कि पीड़ित परिवारों को भोजन की व्यबस्था प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। कम्बल,प्लास्टिक व अन्य बिछावन दिए जा रहे हैं। जल्दी ही इन्हें राहत राशि दे दी जाएगी। पीड़ित परिवारों ने जल्द जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराने की गुहार लगायी है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News