बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'5नवंबर का राशिफल' जानिए कैसा रहेगा आज के लिए आपका दिन... क्या कहते हैं सितारे...

'5नवंबर का राशिफल' जानिए कैसा रहेगा आज के लिए आपका दिन... क्या कहते हैं सितारे...

Desk : 5नवंबर 2020 कार्तिक कृष्ण पक्ष, दिन-गुरुवार आपके लिए कैसा रहेगा । किस राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी है किन के लिए आज का दिन नुकसान पहुंचाने वाला है क्या कहते हैं आज के दिन के सितारे आइए जानते हैं।
मेष
आज आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान की आशंका है। लेनदेन करते समय सावधान रहें। विरोधियों को हरकतों पर नजर रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात के दौरान जरूरी चर्चा हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। यात्रा को टालें। जोखिम न लें।
वृषभ
आज दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। ऑफिस में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। कुछ कार्य नहीं हो पाने के कारण अफसरों की बातें सुननी पड़ सकती है। घरेलू समस्याओं को सुलझा पाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। जरूरी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है।
मिथुन
नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। कारोबारी आज अपने व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। किसी की मदद कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। ज्यादा भागदौड़ वाले कार्य करने से बचें।
कर्क
अचल संपत्ति संबंधित कार्य पूरे होंगे। सरकारी काम आगे बढ़ेंगे। आपको आज शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। घूमने का प्लान बना सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। लाभ होने की संभावना है। बुजुर्गों की तबियत खराब हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लें। अनजान लोगों से सावधान रहें। बोलचाल पर काबू रखें।
सिंह
आज छात्रों को कामयाबी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जोर पकड़ेगी। किसी काम को लेकर बाहर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी। संतान पक्ष की उन्नति होगी। कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। निवेश प्रस्ताव मिलने पर जानकारों की सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारी बढ़ेगी।
कन्या
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक और दफ्तर की जिम्मेदारियों को निभाने के चलते थकान हो सकती है। तबियत पर असर पड़ेगा। चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। गुस्से और तनाव पर नियंत्रण रखें। नशापान से दूर रहें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। कारोबार का आगे बढ़ाने के लिए कर्ज ले सकते हैं। आलस्य करने से बचें।
तुला
युवा वर्ग को आज सफलता मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। पति-पत्नी एक साथ घूमने जा सकते हैं। बच्चों की समस्या हल होगी। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। रिश्तेदारों की मदद कर सकते हैं। निवेश का प्लान  बना सकते हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
वृश्चिक
सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आज ज्यादा खर्च करने से बचें। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। विरोधियों पर नजर रखें। किसी काम के पूरा नहीं होने से तनाव हो सकता है। विवाद की स्थिति बन सकती है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। कर्ज की रकम वसूली नहीं हो पाएगी। व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी। किसी कार्य को न टालें।
धनु
आपकी दिक्कतों का हल निकलेगा। किसी मित्र के मदद से आपके काम आगे बढ़ेंगे। नौकरी करने वाले जातक आज खुश रहेंगे। दफ्तर में सहयोगियों का साथ मिलेगा। युवा मौजमस्ती करेंगे। बाहर का खाने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। धर्म-कर्म के कार्य में शामिल होंगे। बुजुर्गों की सेवा करें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। यात्रा को टालें।
मकर
आज विचारों में नयापन रहेगा। आप की वजह से कई लोगों के कार्य सिद्ध होंगे। आपकी सराहना होगी। धन निवेश के लिए फिलहाल समय ठीक नहीं है। अनजान भय आपके काम को प्रभावित करेगा। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। दिनचर्या में परिवर्तन लाने की सोच सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं। विवादों से दूर रहें।
कुंभ
आज का दिन सामान्य रूप से गुजरेगा। परिवार से जुड़े कार्यों को पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्य पूरे होंगे। नया काम आगे बढ़ेगा। युवाओं के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। पुरानी बीमारी ठीक होने से मन प्रसन्न रहेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके शत्रु पस्त होंगे।
मीन
किसी से आज आपको क्षति पहुंच सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। काफी मेहनत करने के बाद भी काम पूरा नहीं होने से तनाव में आ सकते हैं। धन लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। अचानक बाहर जाना पड़ सकता है। अप्रिय सूचना मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। अपरिचितों से सावधान रहें। छात्र खुश रहेंगे।

Suggested News