बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में करंट की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्चा गंभीर रुप से हुआ जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

बांका में करंट की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्चा गंभीर रुप से हुआ जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BANKA : जिले के ढोढरा जनकपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक छह वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां आयुष कुमार की स्थिति को देखते हुए डॉ. गौरव कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। 


आयुष के पिता बबलू यादव ने बताया की उसके घर के समीप गांव के ही चौकीदार जीतन दास डुमर का पेड़ काट रहा था। पेड़ काटने के दौरान पेड़ की टहनी के चपेट में आने से विद्युत प्रवाहित तार टूटकर सड़क पर गिर गया। काफी देर तक टूटकर गिरे तार में करंट था। 

इसी दौरान उनका पुत्र आयुष कुमार आंगनबाड़ी केंद्र से पढकर घर लौट रहा था। जो विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह भी पहुंचा। 

इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत प्रवाहित तार को हटाया गया। डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि करंट लगने से बच्चे की हालत चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट 

Suggested News