बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

67TH BPSC PT : चाणक्य आईएएस एकेडमी के रीजनल हेड ने बताये जरुरी टिप्स, परीक्षा देने जाने से पहले जान लें

67TH BPSC PT : चाणक्य आईएएस एकेडमी के रीजनल हेड ने बताये जरुरी टिप्स, परीक्षा देने जाने से पहले जान लें

PATNA : 67 वीं बीपीएससी पीटी 30 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगी। बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। क्योंकि अब बहुत कम दिन बचे हैं। इसलिए परीक्षा को लेकर उनके मन में काफी उथल-पुथल चल रहा है कि क्या करें और क्या ना करें। इस संबंध में चाणक्य आईएएस एकेडमी के बिहार उत्तर प्रदेश के रीजनल हेड डॉ कृष्णा सिंह ने कहा कि फिलहाल बहुत अधिक पढ़ने की आवश्यकता नहीं है। कुछ भी नया पढ़ने से बचें। कुछ छूट गया है ऐसा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। 


उन्होंने कहा की यह सिर्फ साइक्लोजिकल महसूस होता है। अगर अच्छे से पढ़ाई की है तो प्रश्न पत्र आपके हाथ में मिलते हैं उत्तर भी जरूर याद आ जाएगा। बस इतना ध्यान रखना है कि जो पढ़े हैं उसी में बेस्ट देना है। उन्होंने कहा कि बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। 

कृष्णा सिंह ने कहा की सभी पेपर एक साथ रिवाइज नहीं हो सकता है। इसलिए अंतिम समय में अधिक रिवाइज करने की जरूरत भी नहीं है। अपने आप को कंफर्ट जोन में रखें। परीक्षा के दौरान समय का प्रबंधन बहुत जरूरी है। एक एक प्रश्न और उसके ऑप्शन को जरूर पढ़ें। 2 घंटे में सभी प्रश्नों को हल कर ओएमआर सीट पर भरना होता है। इसलिए प्रस्तुत सॉल्व करने के बाद तुरंत उसका उत्तर भी दे दें। 

बहुत समय तक एक ही प्रश्न को हल करने में ना लगे। लास्ट समय में एक साथ सभी प्रश्नों का उत्तर ओएमआर शीट पर नहीं भरे। अन्यथा समस्या होगी। जीएस में इतिहास, भूगोल, पॉलिटिकल साइंस, विज्ञान, गणित और बिहार से जुड़ी सूचनाएं सामान्य ज्ञान से आते हैं।

वंदना शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News