बिहार के अलग अलग जिलों में वज्रपात से 7 लोगों की हुई मौत, सीएम नीतीश ने परिजनों को 4-4 लाख अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश

बिहार के अलग अलग जिलों में वज्रपात से 7 लोगों की हुई मौत, सी

PATNA : वज्रपात से आज गया जिला में 05 एवं नालंदा जिला में 02 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने गया जिले के बेला में वज्रपात से घायल व्यक्तियों के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।