स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के 7 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, ADGP संजय सिंह और DSP राजेश शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के 7 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्

पटना . स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस के 2 पदाधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक पदक से सम्मानित किया गया है. इसमें ADGP संजय सिंह और पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार शर्मा शामिल हैं. बिहार के 5 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार यानी गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई है. ADG लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह को और DSP राजेश कुमार शर्मा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है. वहीं बिहार से जिन्हें वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे इनमें स्वर्गीय आशीष कुमार सिंह को मारणोपरांत ग्लैंट्री अवॉर्ड मिलेगा। वहीं, दुर्गेश कुमार यादव, रोहित कुमार रंजन, अक्षय कुमार और विजेंद्र कुमार को गैलेंट्री अवॉर्ड मिलेगा।  

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश भर के 1037 पुलिसकर्मियों , अग्श्निशमन कर्मियों, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षाकर्मियों को वीरता पदकों से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है, जिनमें वीरता के लिए राष्ट्रपति का एक पदक भी शामिल है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि तेलंगाना के एक पुलिसकर्मी को वीरता के लिए राष्ट्रपति के पदक , 213 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, 94 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक और 729 को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित किया जायेगा।



विशिष्ट सेवा के लिए दिये जाने वाले कुल 94 पदकों में से 75 पुलिस सेवा , आठ अग्निशमन सेवा, आठ नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड तथा तीन सुधारात्मक सेवा को दिये जाएंगे।