बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

70 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने कहा - नहीं थी किसी से उनकी दुश्मनी

70 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने कहा - नहीं थी किसी से उनकी दुश्मनी

SASARAM : खबर सासाराम से है। यहां नगर थाना क्षेत्र के अथखम्भवा में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम राजगृह बिंद था। हत्या की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश होने की बात से इनकार किया है।

बताया जाता है कि राजगृह बिंद अपने मार्केट के सामने सोए हुए थे। उसी दौरान अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल स्थिति में उन्हें सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही राजगृह बिंद की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की छानबीन में लग गई। फिलहाल परिजनों ने किसी तरह के रंजिश से इनकार किया है। शव का पोस्टमार्टम सासाराम के सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है।


Suggested News