बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में ऑटो पलटने से 9 लोग हुए जख्मी, इलाज के लिए भेजे गए अस्पताल, भगिनी के शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार

कैमूर में ऑटो पलटने से 9 लोग हुए जख्मी, इलाज के लिए भेजे गए अस्पताल, भगिनी के शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार

KAIMUR : बुधवार को मोहनियां के पटना मोड़ के पास सीएनजी टेंपो का चक्का निकल जाने से अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ऑटो पर सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे  मौजूद लोगों द्वारा अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में इलाज के लिए लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार जख्मी रोहतास के तिलौथू थाना क्षेत्र के लेवड़ा गांव निवासी गोपाल सिंह की पत्नी राम सिंगारू देवी तथा उनके पुत्र धर्मेंद्र सिंह और उनकी पत्नी उर्मिला देवी की पुत्री अन्नी कुमारी बताई जाती हैं।

वहीँ कुदरा थाना क्षेत्र के तुर्की फुली निवासी संतोष गुप्ता की पत्नी रूबी देवी तथा उनके पुत्र ऋषभ कुमार, रोहतास जिले के सिमरिया निवासी आजाद सिंह की पुत्री स्नेहलता सिंह तथा नटवार थाना क्षेत्र के खरेही निवासी अशोक सिंह का पुत्र विशाल सिंह वही नोखा थाना क्षेत्र के शीतल पुर निवासी ललन प्रसाद की पत्नी सुमित्रा देवी भी इस घटना में जख्मी बताई जाती हैं।

जानकारी के अनुसार सूरत से सभी मुगलसराय आए। जहां से एक सीएनजी ऑटो रिजर्व कर वापस लौट रहे थे। तभी पटना मोड के पास सीएनजी ऑटो का चक्का निकल जाने से अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। जिसमें 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका चिकित्सक द्वारा अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में इलाज जारी है। 

वही रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के लेवड़ा में भगिनी के शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। परिवार जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं डॉक्टरों द्वारा चार लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News