बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में निकाली जाएगी 75 मीटर लम्बी तिरंगा यात्रा, कानपुर से आये कलाकार झांकी में होंगे शामिल

पटना में निकाली जाएगी 75 मीटर लम्बी तिरंगा यात्रा, कानपुर से आये कलाकार झांकी में होंगे शामिल

PATNA : आज़ादी के अमृत महोत्सव को लेकर पटना में पहली बार 75 मीटर लम्बे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में पटना नगर निगम के भावी उम्मीदवार डॉ. अजय प्रकाश ने बताया की आजादी के 75 वें वर्ष के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य जागरूकता मिशन एवं गायघाट सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में कारगिल चौक से गायघाट पटनासिटी तक भव्य तिरंगा पद यात्रा आयोजित किया गया है।


उन्होंने कहा की 75 मीटर का तिरंगा 12 ट्रॉली पर रहेगा। जिसे सैंकड़ो लोगों द्वारा उठाया जाएगा। इस मौके पर हजारों देशभक्त देश की शान तिरंगा झंडा लेकर पैदल 5 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। 

डॉ अजय प्रकाश ने बताया कि तिरंगा यात्रा का दृश्य विहंगम होगा। भारत माता की प्रतिरूप एक रथ पर सवार होगी। वहीँ स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानी रानी लक्ष्मीबाई और शिवाजी आदि की प्रतिरूप घोड़े और ऊंट पर सवार होंगे। इस दौरान कानपुर के कलाकारों द्वारा झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। हालांकि इस तिरंगा यात्रा में सांसद एवं कई विधायकगण ने आने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

उन्होंने कहा की यात्रा में शामिल सभी पुरुष एवं महिला को गायघाट में सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा तथा स्वागत कर्ताओ को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता के मौके पर गंगाधर गिरी, डॉक्टर सर्वदेव प्रसाद गुप्त, विजय कुमार ,गोपाल कुमार गोल्डन ,राजनाथ सिंह नितिन अभिषेक, राजेश पांडे,डॉ अभिषेक कुमार, छोटू गिरी आदि ने भाग लिया।

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News