बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में मुर्गा फॉर्म संचालक की अपराधियों ने की हत्या, सुबह लाश मिलते ही गांव में मचा हड़कंप

कैमूर में मुर्गा फॉर्म संचालक की अपराधियों ने की हत्या, सुबह लाश मिलते  ही गांव में मचा हड़कंप

KAIMUR : खबर कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से है,  जहां बीते बुधवार की देर रात अपने मुर्गा फॉर्म में सो रहे संचालक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की जानकारी सुबह लोगों को मिली, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान थाना रामगढ़ थाना क्षेत्र के भड़हेरिया गांव निवासी फूलचंद सिंह के 38 वर्षीय पुत्र अजय कुमार सिंह के रूप में की गयी

घटना के बारे में बताया गया कि फुलचंद सिंह का भड़हेरीया गांव में मुर्गा फॉर्म है।  जहां वह बीती रात को सो रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी है। सुबह हत्या किये जाने की जानकारी मिली. पुलिस ने बताया कि शव देखने से लगता है कि धारदार हथियार से हमला किया गया है।

वहीं सूचना पर पहुंचे मोहनिया एसडीपीओ दिलिप कुमार ने डॉग स्वायड टीम को बुलाकर आस पास के इलाके जांच करायी गयी। हत्यारों की गिरफ्तारी एवं सबूत की खोजबीन के लिए श्वान दस्ता टीम ने इलाके में जांच की।  हालांकि पुलिस को कुछ भी ठोस सबूत नहीं मिले हैं. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है

रामगढ़ थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि "थाना क्षेत्र के भड़हेरीया गांव में मुर्गी फार्म पर सो रहे फार्म के मालिक की अज्ञात अपराधियों के द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है

Suggested News