बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधुबनी में 50 हज़ार तो भागलपुर में 25 हज़ार का इनामी अपराधी हुआ गिरफ्तार, पुलिस को कई मामलों में थी तलाश

मधुबनी में 50 हज़ार तो भागलपुर में 25 हज़ार का इनामी अपराधी हुआ गिरफ्तार, पुलिस को कई मामलों में थी तलाश

MADHUBANI : जिले में 50 हज़ार रूपये के इनामी कुख्यात अपराधी इंदल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डकैती घटनाओं को अंजाम देनेवाले मुख्य अपराधी फुलपरास थाना क्षेत्र के बेलमोहन गांव निवासी इंदल पासवान को गुप्त सूचना के आधार पर खोपा चौक से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया की बीते 28 अक्टूबर की रात्रि में लौकही  थाना अंतर्गत अशोक अग्रवाल के घर में अपराध कर्मी 25 से 30 किलो ग्राम चांदी व 50 हजार रूपया डकैती कर फरार हो गए थे। 

घटना को लेकर लौकही थाना में अशोक अग्रवाल के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाया गया था। एसपी ने बताया कि डकैती की घटना को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलपरास के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर काडं में संलिप्त सभी अपराध कर्मियों को गिरफ्तारी हेतु आदेश दिया गया था। उसी समय तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था और लूटे सोना व चांदी बरामद किया था। 

एसपी ने बताया कि इंदल पासवान के पकड़ने हेतु पुलिस मुख्यालय पटना के द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार की देर रात सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधकर्मी इंदल पासवान को फुलपरास थाना अंतर्गत खोपा चौक से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मधुबनी, सुपौल,दरभंगा जिलों में डकैती की घटना को अंजाम देता था। जहां जिले के हर थाना में इनके विरुद्ध कांड दर्ज है। अन्य अपराधकर्मी फरार चल रहा है। उनकी गिरफ्तारी हेतु जिले एवं अन्य जगह छापेमारी चल रहा है। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस निरीक्षक अजीत प्रसाद सिंह, देवधा थाना अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, सिपाही सुरेश कुमार,सिपाही मनोहर कुमार, सिपाही शिव शंकर ऊरॉव, सिपाही  चंदन कुमार एवं अन्य पुलिस बल की अहम भूमिका रही है।पुलिस को काफी दिनो से तलाश थी । कुख्यात अपराधी इंदल यादव के खिलाफ दरभंगा मधुबनी समस्तीपुर जिलों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस इन शातिर  से गहन पूछताछ कर रही है। 

वहीँ भागलपुर में 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी आयुष कुमार उर्फ छोटू यादव को भागलपुर पुलिस ने झारखंड गोड्डा के बेलबड्डा थाना क्षेत्र से रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है। कुख्यात आयुष कुमार उर्फ छोटू यादव हत्या लूट रंगदारी डकैती जैसे कई संगीन मामले भागलपुर के विभिन्न थानों में दर्ज है। भागलपुर पुलिस को आयुष कुमार उर्फ़ छोटू यादव की लंबे समय से तलाश थी। बता दें कि पिछले 11 वर्षों से छोटू यादव फरार चल रहा था। 

मधुबनी से राजकुमार झा और भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News