बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में सिलिंडर ब्लास्ट होने से एक दर्जन लोग हुए जख्मी, चार की हालत गंभीर

जहानाबाद में सिलिंडर ब्लास्ट होने से एक दर्जन लोग हुए जख्मी, चार की हालत गंभीर

JEHANABAD : जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के नोआवा गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जब गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट कर गया। जिसमें लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए है। जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। बताया जाता है कि लाल देव शर्मा नामक व्यक्ति के घर में गैस सिलेंडर लीक हो रहा था। जिसके कारण घर में अचानक आग लग गई। 


आसपास के लोग को जैसे ही घर में आग लगने की सूचना मिली। आग बुझाने के लिए गांव के लोग लालदेव शर्मा के घर में पहुंच गए। जैसे ही गांव के लोग आग बुझाने का प्रयास किया। वैसे ही गैस सिलेंडर फट गया। जिसमें एक दर्जन के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इसके बाद गांव के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी लोग खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। इस घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय थाने की पुलिस को लगी। 

मौके पर पुलिस पहुंच कर लोगों को बचाने का प्रयास करने लगी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट होने के कारण यह घटना घटी है।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News