गांव में चल रही थी मैक्डॉवेल के नाम पर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री, पैकिंग करते सात धंधेबाजों को किया गया गिरफ्तार
HAJIPUR : विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन वैशाली पुलिस ने की है। वैशाली एस पी हरीकिशोर राय को गुप्त सूचना मिली कि वैशाली थाना क्षेत्र के फुलाढ गांव मे शराब का टेट्रा पैक का निर्माण कराया जा रहा है। एस पी के निर्देश पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचउक्त सूचना पर छापेमारी की।
एसपी ने बताया कि छापेमारी मे फुलाढ गांव निवासी रामेश्वर पासवान के बंद घर मे सात युवक शराब पैकिंग कार्य मे लगे थे। सभी युवक मोबाइल मे गाना बजाते हुए तेजी से पैकिंग कार्य कर रहा था। यह कार्य पिछले दो दिनों से चल रहा था। शराब बनाने मे लगने वाला स्प्रीट, एसेंस, अंग्रेजी शराब का टेट्रा पैक एवं अन्य समान सारण, पटना आदि जिले से नाव के माध्यम से गंडक नदी के रास्ते यहां लाया जा रहा था। फुलाढ गांव भी गंडक नदी के किनारे बसा हुआ है।
पुलिस ने मौके पर बडी मात्रा मे खाली टेट्रा पैकेट जिस पर ब्रांडेड शराब मैक डवेल नंबर वन लक्जरी लिखा हुआ है। पैकिंग किया हुआ शराब 567 पैकेट, 90 लिटर स्प्रीट, शराब पैक करने वाली मशीन के अलावे ड्राम आदि बरामद किया गया है।
एसपी ने बताया कि मौके पर से शराब पैक कर रहे सिमरा गांव निवासी प्रभु भगत के पुत्र लक्ष्मीकांत, चकअलहलाद गांव निवासी उमेश राय का पुत्र विकास कुमार, फुलाढ गांव निवासी जंगबहादुर पासवान का पुत्र श्रवण कुमार, गरीबन राय का पुत्र सचिन कुमार, बीरेन्द्र कुमार का पुत्र सिद्धार्थ कुमार , दियारी पासवान का पुत्र रामईश्वर पासवान एवं रामईश्वर पासवान का पुत्र रविरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि शराब निर्माण कार्य मे एक बड़ा सिंडीकेट कार्य कर रहा है जो दियारा क्षेत्र के अलग अलग जगह पर देशी एवं विदेशी शराब का निर्माण कर क्षेत्र मे सप्लाई कर रहा है। सभी का पहचान कर मामले मे कारवाई की जाएगी। इस फैक्ट्री के संचालन मे जांच के बाद और कई नाम खुलासे होने की संभावना है।
REPORT - RISHAV KUMAR