बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खेत में बकरी घुसी थी… तमतमाए युवक ने सीने में उतार दी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम, पक्षों में तनाव

खेत में बकरी घुसी थी… तमतमाए युवक ने सीने में  उतार दी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम, पक्षों में तनाव

बांका- जिला के शंभूगंज थाना क्षेत्र के मालडीह पंचायत के नरौन गांव में  गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें  उसी गांव के  एक दामाद ने एक युवक की सीने में  गोली दाग दी  और मौत के घाट उतार दिया। 

बकरी द्वारा फसल नुकसान करने से हुए  विवाद युवक को गोली मार दी। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक सुधांशु कुमार (25) पिता विष्णुदेव सिंह जो कि  नरौन गांव के रहने वाले हैं। 

घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है। मौत की खबर सुनकर पत्नी रश्मि देवी गहरे सदमे में हैं। मृतक की मां सविता देवी, सेवानिवृत्त होमगार्ड पिता विष्णुदेव सिंह पुत्र की अचानक मौत से  कोहराम मच गया है . मृतक दो भाई में सबसे बड़ा था। 

बताया कि गांव के अशोक ने अपनी पुत्री का मनोज कुमार सिंह के साथ 2018 में किया। मनोज मूल रूप से बल्ली कित्ता गांव के रहने वाले हैं। लेकिन अशोक ने नरौन गांव में घर जमाई बनाया। 

घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बांका भेजा जा रहा है। 

रिपोर्चंट- द्रशेखर कुमार भगत

Suggested News