नालंदा में माता की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा, 500 से अधिक महिलाएं हुई शामिल

NALANDA : जिले के जगदीशपुर तियारी पंचायत के मकनपुर गांव में छोटकी माता की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 501 महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर मकनपुर गांव से मघड़ा गांव गईं और वहां से जल भरकर वापस मकनपुर गांव लौटीं। इस दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा इलाका राममय हो गया।
कलश यात्रा के आयोजक जगदीशपुर पंचायत के समाजसेवी शेखर मुखिया ने बताया कि यह यात्रा समस्त ग्रामीणों के सहयोग से निकाली गई है। इस यात्रा का उद्देश्य गांव में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से गांव में भक्ति का वातावरण भी बना रहेगा।
वहीं, अयोध्या में भी श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि 500 वर्षों के वनवास के बाद अब श्री रामलला अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक क्षण है।
कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने बताया कि वे छोटकी माता की कृपा से गांव में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने कहा की माता की कृपा हमेशा इलाके के लोगों पर बरसती भी है, जिससे यहाँ अमन चैन और सुख शांति बना रहता है।
नालंदा से राज की रिपोर्ट