बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर रुप से जख्मी

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर रुप से जख्मी

HAJIPUR: बिहार में आए दिन रफ्तार का कहर दिखने को मिलता है। ताजा मामला हाजीपुर का है। जहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवक को रौंद दिया है। इस घटना में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर रुप से जख्मी है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पूरा मामला हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग के बिदुपुर थाना क्षेत्र के माईल चौक का है। जहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवक को रौंद दिया है। जिससे एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

वहीं युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर महनार मुख मार्ग को माईल चौक पर आगजनि कर जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के खपुरा गांव निवासी हरेंद्र राय का पुत्र हिमांशु कुमार बताया गया है।

जानकारी के अनुसार हिमांशु हाजीपुर में पेप्सी फैक्ट्री में काम करता था। आज भी वह काम करने के लिए अपने घर से हाजीपुर आने के लिए निकला था। तभी माइल चौक पर तेज रफ्तार हाईवा रौंद दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दूसरे युवक को गंभीर स्थिति में बिदुपुर पीएससी से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।

हाजीपुर से ऋषभ की रिपोर्ट

Suggested News