शराबंबंदी वाले बिहार में जमकर हुई शराब पार्टी ! फिर अचनाक बिगड़ी सबकी तबीयत, अब तक दो की मौत

शराबंबंदी वाले बिहार में जमकर हुई शराब पार्टी ! फिर अचनाक बि

PATNA: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कथित तौर पर शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इसके बाद भी प्रदेश में शराब पीने से कई लोगों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र का है। जहां मझौली गांव के रहने वाले चार दोस्तों ने मिलाकर शराब पार्टी की। जिसके बाद आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। वहीं परिजनों ने आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो की मौत हो गई। 

मृतक के परिजनों की माने तो शराब सेवन से तबीयत खराब लोगों ने बताया कि उन्हें आंखों से कम दिखाई दे रहा है। आनन फानन में तबीयत खराब सभी चार लोगों को पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के मेदांता अस्पताल में गुरुवार की देर रात भर्ती कराया गया। जहां शौर्य कुमार नाम के युवक और सतीश कुमार की मौत इलाज के क्रम में हुई है। जिसका पोस्टमार्टम pmch में कराया जा रहा है। फिलहाल परिजनों ने बताया कि दो दोस्त कमलेश और राजा की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

दरअसल मंझौली के ग्रामीणों की माने तो इलाके के अवैध शराब के माफिया जितेंद्र कुमार पिता नवल राय विगत कई वर्षों से स्थानीय पुलिस और उत्पाद विभाग के मिली भगत से अवैध शराब बेच रहा है। अवैध शराब माफिया जितेंद्र कुमार कई बार जेल भी मध निषेध उत्पाद विभाग के द्वारा कार्रवाई में पूर्व में जेल जा चुका है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

मृतक शौर्य कुमार उर्फ छोटू रिलायंस कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। पिता प्राइवेट जॉब करते है। वहीं मृतक दो भाइयों में बड़ा था जिसपर परिवार का पूरा बोझ था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक शौर्य अपने बहनोई कमलेश और अन्य दोस्तों के साथ शराब पार्टी की जिसके बाद उन सभी की स्थिति नाजुक बन गई ।फिलहाल दो की स्थिति नाजुक है चौथा दोस्त राजा खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट