बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खुदाई के दौरान नीचे गिरा मिट्टी का भारी भरकम ढेला, दबने से दो महिलाओं की मौत, मचा हड़कंप

खुदाई के दौरान नीचे गिरा मिट्टी का भारी भरकम ढेला, दबने से दो महिलाओं की मौत, मचा हड़कंप

NAWADA : जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के पावापुरी गांव के बधार में मिट्टी खुदाई करने गई दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि दोनों महिलायों के पर ऊंचाई से एक भारी भरकम मिट्टी का पत्थर गिर गया, जिसके नीचे दबने से दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं दोनों महिलाओं के परिवार में मातम पसर गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि बुधवार को बताया जाता है कि दोनों महिला के द्वारा अपने घर की पुताई के लिए अच्छी मीठी लाने को लेकर पावापुरी गांव के बधार में गई थी धीरे-धीरे नीचे से मिट्टी की खुदाई कर रही थी इसी दौरान मिट्टी का एक बड़ा सा ढेला  दोनों महिला के शरीर पर गिर गिर जाता है। जिसके नीचे दबने से दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।  मृतक की महिला की पहचान दरियापुर गांव के जादू यादव की 35 वर्षीय पत्नी मीना देवी, वहीं दूसरी महिला रामवृक्ष यादव कि 40 वर्षीय पत्नी लालो देवी के रूप में की गई है। 

 जैसे ही इसकी जानकारी गांव वाले को मिलती है। आनन-फानन में गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे हैं। काफी मशक्कत के बाद माटी की ढेर को हटाने में कामयाबी मिली। जब तक दोनों महिला ने अपनी दम तोड़ देती है। मौत की खबर पूरे इलाका में आग की तरह फैल फैल गई है। वहीं मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। 



Suggested News