मकान के तहखाने में छुपा कर रखी गई थी शराब की बड़ी खेप, पटना पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा

मकान के तहखाने में छुपा कर रखी गई थी शराब की बड़ी खेप, पटना

PATNA: बिहार में पिछले 8 सालों से शराबबंदी कानून लागू है। बावजूद इसके राज्य में धड़ल्ले से शराब का अवैध कारोबार जारी है। शराब तस्कर आए दिन शराब की तस्करी करने के लिए अलग अलग हथकंडे अपना रहे हैं। वहीं पुलिस भी लगातार शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला राजधानी पटना है। जहां पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है।

दरअसल, यह कार्रवाई जक्कनपुर थाने की पुलिस ने की है। जानकारी अनुसार जक्कनपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाटांर रामनरेश सिंह गली में किराए के मकान से तहखाने में छुपा कर रखी शराब बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि घर में तहखाना बनाकर छुपा कर विदेशी शराब की खेप रखी गई थी। 

जानकारी अनुसार Up निर्मित लाखों रुपए कीमत की विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही शराब के अवैध धंधे में शामिल चार धंदेबाजों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी धंदेबाज शराब मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। धंधे में शामिल बाकी धंदेबाजों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।


पटना से अनिल की रिपोर्ट