बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में सुबह सुबह टला बड़ा हादसा, गंगा नदी में चट्टान से टकराई नाव, आनन-फानन में बचाई गई जान...

मुंगेर में सुबह सुबह टला बड़ा हादसा, गंगा नदी में चट्टान से टकराई नाव, आनन-फानन में बचाई गई जान...

MUNGER:  मुंगेर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह गंगा नदी में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं इस हादसे में दर्जनों लोग बाल बाल बच गए हैं। दरअसल, सीताचार दियारा से सब्जी लाद कर मुंगेर के कष्टहरणी घाट एक नाव आ रहा था। वहीं इस नाव पर आधा दर्जन से अधिक महिला पुरुष और बच्चे सवार थे। वहीं अचानक घाट के करीब गंगा में निकले चट्टान से नाव टकरा गया। और वह डूबने लगा। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। 

नाव पर सवार बच्चे और अन्य लोग बचाव बचाव चिल्लाने लगे जिनकी आवाज को सुन घाट पर मौजूद स्थानीय गोताखोर सुप्रशांत और सौरभ ने गंगा में मछली मार रहे दूर नाविकों की मदद से जल्दी से सभी लोगों को उस नाव से अपने नाव पर लकर सकुशल घाट तक पहुंचाया। वहीं इस घटना की वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं स्थानीय गोताखोरो में आनन-फानन में और सही समय पर दर्जनों लोगों की जान बचा ली है। 


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छोटी नाव जिसमें सब्जी से भरे कई टोकरी रखे हुए है वह डूब रहा है। वहीं नाव में सवार लोग बचाने के गुहार लगा रहे हैं। घटना को लेकर गोताखोर सुप्रशांत ने बताया वह और सौरभ कष्टहरणी घाट पर मौजूद थे तभी एक नाव जिस पर महिला बच्चे और अन्य लोग जो करीब 7 से 8 की संख्या में थे वे सीताचरन दियारा से सब्जियों से भरी टोकरी नाव पर लाद कर मुंगेर आ रहे थे। वहीं गंगा में अधिक कुहासा होने के कारण नाविक को साफ साफ देखने में काफी परेशानी हो रही थी और जैसे ही वह घाट पहुंचने को था कि घाट से थोड़ी दूरी पर गंगा में निकला चट्टान से वह नाव अचानक से टकरा गया।

जिसे नाव अनियंत्रित होकर पलटने लगा। वहीं नाव पर सवार लोग काफी डरने चिल्लाने लगे। उनके चिल्लाने की आवाज सुन वे लोग और स्थानीय मछुवारे एक दूसरी नाव से जल्दी वहां पहुंचे सभी लोगों को डूबते नाव से रेस्क्यू कर इस नाव पर लाया गया। जिसके बाद सभी को सकुशल घाट पर पहुंचाया गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की कैसे वह नाव गंगा में निकले चट्टान से टकरा कर पलटने लगा और नाव में पानी घुस जाने के कारण वह नाव डूबने लग। वहीं सकुशल घाट के किनारे आने के बाग लोगों ने राहत की सांस ली। 

Suggested News