बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी की खूबसूरती से जलता था पति, पत्नी के चेहरे को कुरेद डाला

पत्नी की खूबसूरती से जलता था पति, पत्नी के चेहरे को कुरेद डाला

News4nation desk- आपने पति-पत्नी के झगड़ों के कई किस्से सुने होंगे। पर मुंबई का एक ऐसा किस्सा सामने आया है जिससे आपका भी दिल दहल जाएगा। पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा घिनौना काम किया जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप उठेगी। मुंबई के सहार इलाके में रहने वाला राज रायकवार नाम का एक लड़का अपनी पत्नी की खूबसूरती से इतना डरता था कि उसने अपनी पत्नी के खूसूरत चेहरे को ही बिगाड़ दिया।

12 साल पहले राज की शादी हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। राज बॉलिवुड में काम करता है, इसलिए वह मुंबई में रहता है। उसका परिवार जबलपुर में रहता है। दरअसल, पत्नी की खूबसूरती देख कर राज के मन में हमेशा से यह डर रहता था कि शहर के लोग उनकी पत्नी पड़ गन्दी नजर रखते हैं. इस डर से उसने एक दिन पत्नी का मुंह बुरी तरह खरोंच डाला। इसके लिए उसने मच्छर मारनेवाली क्वॉइल की स्टैंड का इस्तेमाल किया और अपनी पत्नी के चेहरे को बुरी तरह से जख्मी कर डाला। उसके बाद उनकी पत्नी ने उन पर इस घिनौने काम करने के लिए थाने में मामला दर्ज करवाया और इसके साथ ही उन्होंने दहेज का भी मामला दर्ज करवाया है।

इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच देख रही है. यही नहीं, 2 दिन पहले राज पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने नाबालिग के साथ रपे करने के मामले में भी गिरफ्तार किया है. उन पर पोक्सो एक्ट भी लगाया गया है. 

Suggested News