कटिहार में 4 घरों में लगी भीषण आग,इलाके में अफरा-तफरी का माहौल, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

कटिहार में 4 घरों में लगी भीषण आग,इलाके में अफरा-तफरी का माह

कटिहारः बिहार के कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के फुलडोभी गांव में शनिवार को  भीषण आग लग गई. इस आग की चपेट में आने से चार घर जलकर नष्ट हो गए. इस घटना के चलते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. 

कटिहार जिले के फलका प्रखंड स्थित फुलडोभी गांव के वार्ड नम्बर 5 में अरविंद पोद्दार के घर में लगे आग के अलाव से निकली चिंगारी ने चार घर को आग की चपेट में ले लिया. बताया गया कि इस  भीषण आगलगी की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

 साथ ही घर मे पालतू पशुओं की आग में जलकर मौत हो गयी है.देर रात फैली आग को स्थानीय लोग और दमकल की मदद से काबू पाया गया. स्थानीय प्रशासन हथवाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 05 फुलडोभी गांव में इस घटना को लेकर क्षति का आंकलन कर सरकारी राहत देने का भरोसा दिया है.