बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पति जलकर हुई राख

मुंगेर में पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पति जलकर हुई राख

MUNGER : मुंगेर में एक पेंट गोदाम में आग लग जाने के कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि की इसमें किसी जान माल की हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार जमालपुर थाना क्षेत्र के भारतमाता चौक प्रोफेसर मिलिंद गली स्थित ओम साव के पेंट गोदाम में अचानक से आग लग गई।

गली के लोगों को उस समय आग की खबर लगी। जब गोदाम से धुआं उठने लगा और गोदाम में रखे पेंट का डब्बा आग की गर्मी के कारण ब्लास्ट करने लगा। जिसके बाद आनन फानन में आस पड़ोस के लोगों के द्वारा घरों से पानी का पाइप निकाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाने लगा। लेकिन आग इतना भयानक था की उसपर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। आग पूरे घर में फैल टीन के छप्पड़ से ऊपर उठने लगा। जिससे आस पास की सटे मकानों में आग फैलने का खतरा बन गया। 

स्थानीय लोगों के द्वारा दमकल और पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों और स्थानीय लोगों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गली सकरा होने के कारण आग के फैलने की संभावना बनी हुई थी। जब तक आग पर काबू पाया जा सका। तब तक गोदाम में रखा सारा समान जल कर स्वाह हो चुका था। 

जानकारी के अनुसार लाखों रुपए के पेंट सहित हार्डवेयर के समान के जल जाने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने बताया की यह मकान स्वर्गीय  वासुदेव अग्रवाल का है। इसके भाड़ा पर ले ओम साव अपना गोदाम बनाए हुए था। आज अचानक शॉट सर्किट के कारण गोदाम में आग लग गया। 

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट 

Suggested News