बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में दो दर्जन घरों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

कटिहार में दो दर्जन घरों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

KATIHAR : कटिहार में आग का कहर देखने को मिला है। लगभग दो दर्जन घर जल कर राख हो गए। वहीँ लाखों की संपत्ति और अनाज जलकर ख़ाक हो गए।  मनिहारी थाना क्षेत्र के काला दियारा गांव के इस घटना के बारे बताया जा रहा है खाना बनाने के बाद चूल्हा से निकली चिंगारी से आग लगा है जो पूरे गांव में फैल गया है।

हालाँकि घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक दो दर्जन घर जलकर राख हो गया है। इस आगलगी में एक बच्ची की भी जलकर मौत होने की सूचना है। जबकि कई मवेशी भी जलने की की बात बताई जा रही है। 

बताते चलें की गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिले में अगलगी की घटनाओं में इजाफा हो गया है। जिससे अबतक लाखों की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा है। हालाँकि दमकल की गाड़ियाँ इस मामले को लेकर तत्पर है। इसके बावजूद अगलगी में कई घरों को नुकसान पहुँचा है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News