बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया में 14 करोड़ की लागत से बनेगी सेवन वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड की प्रतिकृति, लोगों ने की बुद्ध वाटिका पार्क की तर्ज पर विकसित करने की मांग

बोधगया में 14 करोड़ की लागत से बनेगी सेवन वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड की प्रतिकृति, लोगों ने की बुद्ध वाटिका पार्क की तर्ज पर विकसित करने की मांग

GAYA : बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार सरकार की ओर से कई कार्य किये जा रहे है। इसी कड़ी में बोधगया धर्मारण्य वेदी के समीप पर्यटको का नया आकर्षण केंद्र बनाने के उद्देश्य से सेवन वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड की प्रतिकृति बनाने का निर्णय लिया गया है। 

पर्यटन विभाग ने इसके निर्माण के लिए 14.85 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति भी दे दी है। लेकिन इस सेवन वंडर पार्क को बुद्ध वाटिका पार्क के तर्ज पर विकसित करने की अब मांग उठ रही है। बोधगया के होटल एसोसिएशन, ट्रैवल एसोसिएशन, महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया ,आल इंडिया भिक्षु संघ और नागरिक विकास मंच की ओर से सेवन वंडर्स को बुद्ध वाटिका की तर्ज पर विकसित करने की मांग की गई है।

पर्यटन मंत्री बिहार को एक आवेदन देकर नागरिक विकास मंच के अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि बोधगया बौद्ध का एक मक्का है। यहां देश-विदेश के बौद्ध पर्यटक आते हैं। बौद्धो में आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बोधगया है। उनकी आस्था को देखते हुए उक्त पार्क को बुद्ध वाटिका के तर्ज पर विकसित करना ज्यादा तार्किक होगा। 

उन्होंने कहा कि यहां भगवान बुद्ध से जुड़े सेवन वंडर्स को दर्शाया जा सकता है। भगवान बुद्ध के जन्म स्थल से लेकर परिनिर्माण स्थल तक देश-विदेश से आए पर्यटकों को एक ही स्थल पर देखने को मिले। ताकि बौद्ध दर्शनों में बिहार का संदेश अच्छा जा सके। पर्यटकों से जुड़े लोगों की भावनाओं को देखते हुए बदलाव की मांग की गई है। इसके अलावा उक्त वाटिका में भगवान बुद्ध की जीवनी से जुड़े पीपल, साल, बरगद,बांस, ताड़, नागकेसर,आंवला, अशोक सहित 13 पेड़ों की प्रजातियां को लगाने की मांग की है।

गया से संतोष की रिपोर्ट

Editor's Picks