बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक सितारा जो समय से पहले डूब गया : मौत के दो साल बाद भी अनसुलझा है सुशांत सिंह की मौत का रहस्य, सीबीआई भी रही नाकाम

एक सितारा जो समय से पहले डूब गया : मौत के दो साल बाद भी अनसुलझा है सुशांत सिंह की मौत का रहस्य, सीबीआई भी रही नाकाम

PATNA : सुशांत सिंह राजपूत, बिहार की राजधानी से मुंबई की मायानगरी में अपनी कामयाबी के सफर तय करने के दौरान अचानक ठहर गया। दो साल पहले आज के दिन ही सुशांत सिंह राजपूत के रहस्यमयी मौत की खबर सामने आयी थी।  इस खबर को जिसने भी सुना, उन्हें इस बात का यकीन नहीं हुआ कि यह कैसे हो सकता है। सुशांत सिंह की मौत आत्महत्या है या उसकी हत्या की गई, यह पहेली आज भी नहीं  सुलझ सकी है। खुद डेढ़ साल से मामले की जांच कर रही सीबीआई भी शुरुआती तेजी के बाद अब बिल्कुल सुस्त पड़ चुकी है। ऐसा लगता है कि उन्होंने भी मान लिया है कि सुशांत सिंह की मौत सिर्फ आत्महत्या है। लेकिन लाखों प्रशंसकों को आज भी इसका भरोसा नहीं है।

ट्विटर पर हर दिन होता है ट्रेंड

पिछले दो सालों में शायद ही कोई दिन ऐसा रहा  हो, जब सुशांत सिंह का नाम ट्विटर पर ट्रेंड नहीं करता है। हर दिन फैंस उनके लिए न्याय की मांग को लेकर अलग अलग तरह के कमेंट करते हैं। वह जानना चाहते हैं कि आखिरकार क्यों इस सितारे की इस तरह से मौत हुई। दो साल बात उन्हें यकीन दिलाना मुश्किल है कि सुशांत की मौत आत्महत्या थी।

आज भी है नाराजगी

इस घटना को आज दो साल गुजर चुके हैं। लेकिन सुशांत की मौत ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के प्रति लोगों के मन में जो नाराजगी पैदा की, उसका असर आज भी देखा जा सकता है। कई अच्छी फिल्मों को सिर्फ इसलिए नकार दिया गया, क्योंकि उसके कलाकारों ने सुशांत सिंह का साथ नहीं दिया था। सुशांत की मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को दो हिस्से में बांट दिया। जिसमें एक तरफ सालों से यहां जमे हुए बड़े बैनर और बड़े कलाकार हैं और दूसरी तरफ वह कलाकार,जो मायानगरी की चकाचौंध का हिस्सा बनने दूसरे राज्यों से यहां पहुंचते हैं।

नहीं मिटती याद

दो साल पहले आज के दिन ही सुशांत की लाश मुंबई के उनके बंगले में फंदे पर लटकती हुई मिली थी। दिन के लगभग 11 बजे यह खबर सामने आई कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या कर ली है। किसी के लिए यह विश्वास करना मुश्किल था कि धोनी और छिछोरे जैसी शानदार फिल्मों का यह सितारा यूं अचानक सिर्फ 36 साल की उम्र मे चला जाएगा। उसकी मौत की घटना ऐसी है, जो आज भी लोगों को जेहन में है और आंखे नम कर जाती है।


Suggested News