बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : इस्लामपुर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा रविवार को दुपट्टे का फंदा बनाकर उससे लटक गयी। कुछ देर बाद अन्य छात्राओं ने शौचालय में फंदे से लटकी लाश देखकर शोर मचाया। जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।

मृतका खुदागंज थाना क्षेत्र के बैरा गांव निवासी रवीन्द्र चौधरी की पुत्री रूपा कुमारी बताई जा रही है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी। घटना का कारण सहेलियों के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है की छात्रा रानी कुमारी ने बताया कि किसी बात को लेकर रूपा का उसकी सहेलियों के साथ विवाद हुआ था। इससे वह नाराज थी। कुछ देर बाद वह शौचालय में गयी और फंदा बनाकर उससे लटक गयी। दरवाजा भी अंदर से बंद कर लिया। 

दूसरी छात्राओं ने किसी तरह दरवाजा तोड़ दिया। फंदे से उतारकर उसे अस्पताल ले गयी। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News